इमरान खान
बिलासपुर इमरान खान ---- सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई नई योजनाओं के क्रियान्वयन का दावा करती है पर सरकार के इस दावे का असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को नहीं मिल रहा है। कोटा विकासखंड के अंतर्गत कोनचरा संकुल के पूर्व माध्यमिक शाला कोनचरा में स्कूल के मंदिर में सुबह का नजारा कुछ और ही देखने को मिलता है,यहां स्कूल के समय में प्रधान पाठक मार्केटिंग करते है तो वही शाला त्यागी बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की बजाय नाबालिग से मध्यान्ह भोजन के लिए चूल्हा जलवाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा निरीक्षण नहीं करने पर प्रधान पाठक अपनी मनमानी से शिक्षा के मंदिर की आड़ में अपना कामकाज कर रहे है।
कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोंनचरा के पूर्व माध्यमिक शाला कोनचरा में चल रही मनमानी सामने आई है। सरकार के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए-नए उपाय किए जा रहे हैं वही पूर्व माध्यमिक शाला कोनचरा के प्रधान पाठक हरिश्चंद्र सिंगौर के द्वारा सरकारी योजनाओं का जमकर फायदा उठा रहे हैं l शिक्षा विभाग जिम्मेदार अधिकारी की बंद आँखे भी शायद पूरा माजरा देख खुल जाए। शाला त्यागी बच्चे को बेहतर शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार करोड़ो का फंड देती है। लेकिन प्रधान पाठक सिंगौर के द्वारा शाला त्यागी बच्चे को शिक्षा से जोड़ने तो दूर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा दिया गया रोजगार भी ऐसा की माध्यमिक शाला में रसोईया का काम दे दिया गया। प्रधान पाठक पर आरोप लग रहा है कि जिस बच्चे से रसोइए का काम कराया जा रहा है वह बच्चा नाबालिक है। तेज़ गर्मी को देखते हुए सरकार ने सुबह 7:30 से 11:30 बजे स्कूल खोलने का फरमान निकाला है लेकिन प्रधान पाठक सिंगौर 9 बजे स्कूल पहुंचते हैं शिक्षा विभाग ने 7:30 से 11:30 स्कूल लगाने का समय तय किया है। जब छुट्टी होती है तो प्रधान पाठक आराम फरमाते है,और स्कूल लगने के समय स्टेशनरी खरीदने जाते हैं।
टीचर अपने समय के मालिक, नहीं कर रहे आदेश का पालन ------- कोनचरा संकुल के प्राथमिक शाला कोनचरा में भी सुबह के 8 बजे तक स्कूल में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं थे 8:10 में एक शिक्षक अपनी बाइक से स्कूल परिसर में पहुंचते हैं वही दूसरे शिक्षक 9 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे थे । बताया गया कि आज स्कूल में पत्रकार आये हुए हैं तो हड़बड़ाए शिक्षक के द्वारा अपने संकुल समन्वयक संजय रजक को व्हाट्सएप में मैसेज कर स्कूल नही आ पाने की वजह बताई जा रही है। शिक्षा विभाग के नियम के तहत स्कूल खुलते ही शिक्षकों के द्वारा अपनी फोटो खींच कर अपलोड करना है,इधर नजारा कुछ ऐसा है कि एक भी शिक्षक अपने क्लास रूम में पढ़ाते हुए नजर नहीं आए। मनमानी कर रहे शिक्षक जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं l
विजय टाडें विकासखंड शिक्षा अधिकारी --------कोनचरा का मामला पता चला हैं नाबालिगों से खाना पकवाना अपराध की श्रेणी में आता है और निश्चित रूप से प्रधान पाठक खिलाफ एक्शन लिया जाएगा l



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.