सिमगा विकाशंखण्ड के सतनामी समाज हथबन्द परिक्षेत्र द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
सिमगा हथबन्द में मनाया भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को 131 वी जन्मजयंती हर्षोउल्लास के साथ ग्राम पंचायत हथबन्द में मानने वाले अनुयायियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया ।सतनामी समाज के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमाला दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया । इस मौके पर हथबन्द सतनामी समाज परिछेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित जनो को बताया डॉ साहेब का जन्मदिन 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश के महू जिले के छोटे से गांव में हुआ था वे संविधान निर्माता के रूप में आधुनिक भारत के निर्माता रहे है उनका विशेष योगदान भारत की प्रगति विकास में रहा है ।आज का दिन उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है वे देश के अंदर जाति प्रथा के घोर विरोधी थे। उन्होंने दलितों के उत्थान विकास के लिए अनेक कदम उठाए। इसलिए उन्हें दलितों का मसीहा भी कहा जाता है। बाबा साहब ने हमेशा कमजोर और पिछड़ें वर्ग के लोगो।के अधिकारों के लिए काम किया है करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ रहेंगा । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकता अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया । डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती कार्यक्रम में रतन बंजारे,मूलचंद टंडन,चोवाराम बघेल, रेशमलाल महिलांग, दुकालूराम गायकवाड़, जगजीवन नवरंगे, लाल कुमार चेलक, रूपचंद पाटिल, गिरजा घृतलहरे, गोवर्धन भारती, भुवन कोसले,प्रकाश पाल,राजा गायकवाड़, हेम कुमार गायकवाड़,ठकेश्वर चतुर्वेदी, खिलेंद्र जांगड़े,नरेंद्र अनंत आदि उपस्थित थे
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.