साल्हेवारा में टी एस सिंह देव का जोरदार स्वागत किया कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे बाबा ।
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - पंचायत ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल रैली में बाबा को मोटर साइकिल पर बैफाकर मंच तक ले गये जहां पर फुलो की वर्षा करते हुये टी एस बाबा जिंदा बाद कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद के नारे लगाते रहे ।
टी एस बाबा ने देवव्रत बाबा के निधन को दुखद बताते हुये कहा कि देवव्रत बाबा मेरे परिवारिक संबध रहे है जब भी विधानसभा में में मुलाकात होती थी कांग्रेस प्रवेश करने की बात करते थे विषम परिस्थितियों के कारण वो कांग्रेस प्रवेश नहीं कर पाये थे उनकी विचारधारा कांग्रेस की ओर रही है ।
लेकिन वो बीच में ही हम सबको छोड़ चल दिये ।जिससे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप चूनाव की स्थिति निर्मित हो गई ।यह चुनाव मात्र डेढ़ वर्ष का है आप सब से निवेदन कश्रने आया हूं कि आप कांग्रेस के प्रत्याशी यशोदा निलांबर वर्मा को वोट करें और साल्हेवारा को पुर्ण तहसील एवं खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई को जिला बनाने में सहयोग करें ।
कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छा काम कर रही है भाजपा सरकार पंद्रह साल राज किया किसानों के साथ धोखा किया वही कांग्रेस की सरकार कर्जा माफी राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाई राजीव गांधी भुमिहिन मजदुरों को प्रतिसाल सात हजार रुपये दे रही है तेंदुपत्ता संग्राहकों को उच्चतम राशि दे रही है अगले साल से धान की रेट 2800 रुपये की जायेगी आप सबसे निवेदन है कांग्रेस की हाथ मजबूत है और मजबुती किजिये कांग्रेस के पंजा छाप को 12 अप्रेल को बटन दबाकर कर जिताइये यशोदा वर्मा को विधायक बनाइये ।
इसके साथ ही सभा की समाप्ती के बाद महिलाओं से जाकर मिले समस्याओं के बारे विस्तृत जानकारी लिये जिसमें 2002 एवं 2011 की गरीबी रेखा सुची में आ दिक्कत से गरीबों को निराश्रित पेंशन वृद्धा वस्था पेंशन नही मिल पा रहा है जिसे बहुत जल्द सर्वे करवाने का आश्वासन दिया है ।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता शेर सिंह मेरावी चन्द्रभूषण यदु कमलेश जंघेल तौहीद खान लक्ष्मण विश्वकर्मा तहमीद खान जैना लाल मरकाम नरेंद्र मिश्रा मनोज लिबर्टी सुरेन्द्र बाबा दिनेश बोरकर गणेश धुर्वे पन्ना पटेल डोमार मेरावी प्रमोद उइके प्रहलाद नेताम बबलू खान राजेश धुर्वे भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.