Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 24, 2022

कर्मा महोत्सव में शामिल होने गुण्डरदेही पहुंचे मुख्यमंत्री , कहा चुनौती कितनी बड़ी हो संगठित होकर काम करे तो सफलता निश्चित मिलती है

 कर्मा महोत्सव में शामिल होने गुण्डरदेही पहुंचे मुख्यमंत्री , कहा चुनौती कितनी बड़ी हो संगठित होकर काम करे तो सफलता निश्चित मिलती है 







समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा  






गुण्डरदेही । तहसील साहू संघ परिक्षेत्रिय साहू संघ व ग्रामीण साहू संघ के नेतृत्व मे रविवार को गुण्डरदेही मे कर्मा महोत्सव आदर्श विवाह तैलिक ज्योति पुस्तक विमोचन बुजुर्ग सम्मान व प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप साहू विशेष अतिथि संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद सोमन साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ बालोद जितेन्द्र साहू अश्वनी साहू मंडी अध्यक्ष दुर्ग पूर्व विधायक विरेंद्र साहू जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर बिरेश ठाकुर सुचित्रा साहू जनपद अध्यक्ष थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनौती कितनी बड़ी हो संगठित होकर काम करे तो सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने भक्त माता की महिमा बताई उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना में बीत गया कर्मा जयंती में छुट्टी घोषित किए लेकिन इस साल कोरोना समाप्ति के बाद आज यहां बहुत भीड़ दिख रही अक्ति में नया साल की खेती की शुरुआत करते हैं। खेती जमीन को बचाना जरूरी है। जमीन आज जहरीली हो रही अनाज भी जहरीली हो रही इससे लोगों को कई तरह बीमारी हो रही। इसके पीछे केमिकल फर्टिलाइजर है। हमें धरती की सेवा करना है। इसके लिए रासायनिक खाद को कम करना होगा हम धर्म गौ माता की जय का नारा लगाते हैं लेकिन वास्तव में गौमाता की सेवा सिर्फ छग सरकार कर रही है अब गौमूत्र भी खरीद रहे। हमें इस कर्मा जयंती पर धरती माता की सेवा का संकल्प लेना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने तहसील साहू संघ की उपलब्धि गिनाई उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष सभा हाल निर्माण की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने 25 लाख रूपए तत्काल घोषणा की विशेष अतिथि विधायक कुंवर निषाद ने कहा त्याग की प्रतिरूप माता कर्मा का जन्मोत्सव मना रहे हैं। साहू समाज ने आदर्श विवाह की शुरुआत की जिसका अनुशरण राज्य ही नही देश भर में हो रहा। समाज से बढ़कर कोई नही है। सब इससे जुड़े है। समाज के बिना दुर्गति है समाज के संस्कार व परंपरा को बनाए रखना है आज आधुनिकता के दौर में सब भूल रहे हैं। ऐसे में लगता है  दस पंद्रह साल बाद बच्चे हमारी संस्कृति से कहीं अनजान ना हो जाए। पर हमारे मुख्यमंत्री ने छग की संस्कृति को आगे बढ़ाने कोशिश की है। जो आज मॉडल है। आज समाज मे भी कुछ ऐसे विध्वंश कारी तत्व हैं जो समाज को राजनीति का उपयोग कर रहे ऐसा नही होना चाहिए। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि कचांदुर में दिव्यांग स्कूल 2011 से है कोरोना से डेढ़ साल से बन्द रहा इसे पंचायत व समाज कल्याण विभाग को संचालित करने दिया जाए पैरी में केंद्रीय विद्यालय खुले वही पैरी पंचायत को पीएम द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। गुण्डरदेही में एक स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के तहत क्लास 1 से 12 वी तक संचालित किया जाए विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कचांदुर के दिव्यांग स्कूल को शुरू करेंगे आदेश निकालेंगे। पैरी में केंद्रीय विद्यालय को लेकर भारत सरकार को चिट्ठी लिखेंगे। गुण्डरदेही में एनसीईआरटी स्कूल है उसे भी आत्मानंद स्कूल बनाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आदर्श विवाह मे तेरह जोड़ा वर वधु को आशिर्वाद दिए इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी धिराज साहू तहसील उपाध्यक्ष नरेन्द्र सोनबोईर भारती साहू सचिव इन्द्रजीत साहू पोषण साहू अंकेक्षक शिव कुमार साहू शिव प्रसाद साहू रामनिवास साहू टुमन साहू लक्ष्मीकांत साहू भानु साहू पुनम प्रकाश साहू कुलेश्वर साहू कमल किशोर साहू हिमेंद्र साहू वामन साहू दानेश्वर प्रसाद साहू ताराचंद साहू मिलन साहू लक्ष्मी साहू हर्षा साहू पुणिमा साहू ईंदु साहू रोहणी साहू दिलीप साहू परिक्षेत्रिय अध्यक्ष उमाशंकर साहू भीखाराम साहू कुशल साहू मोतीराम साहू विरेंद्र साहू दोषण साहू प्रदीप साहू कल्याण साहू शिवकुमार साहू पार्षद संतोषी साहू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू अर्जुन्दा ब्लाक कांग्रेस व देवरी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षगण कांग्रेस के कार्यकर्ता परिक्षेत्र व ग्रामीण साहू समाज के समस्त पदाधिकारीगण व ग्रामीण जन हजारो की संख्या मे उपस्थित थे वही जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के अधिकारीगण भी मौजुद थे  




सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad