बिग ब्रेकिंग- बालको में पुनः हुवा हड़ताल, बड़ी संख्या मे श्रमिकों के साथ अब उनके परिवार वाले भी उतरे गेटो का किया घेराव
कोरबा : जिले के भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्लांट गेट के सामने आज दिनांक 23/04/2022 को प्रातः 4 बजे से कर्मचारियों एवं
श्रमिकों के मौलिक अधिकारी को प्रदान न करने,कारखाने अधिनियम के विपरित श्रमिकों से लगातार घंटों तक कार्य कराने आदि बातो को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी संघ द्वारा बालको प्लांट के सभी मुख्य गेट का घेराव कर चक्काजाम किया जा रहा है,
संघ का कहना है की बालको अधिनरत अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों के वेतन सतझौते के अनुसार प्राप्त होने वाली सुविधाओं जैसे कि श्रमिकों को पदोन्निति उनका छ माह का एरियस नियमित कर्मचारियों का तीन माह का एरियस छ माह का प्रोडक्सन इन्सेटिव प्रदान नहीं किया गया है।इसके अलावा वेतन समझते के तहत दिये जाने वाले यूनिफार्म, जैकेट, सुरक्षा समाग्री इत्यादि
भी पूर्णरूप से प्रदान नहीं कराया गया है। तथा बालको कर्मचारी संघ को इंटक संगठन के माध्यम से अपना पक्ष रखने हेतु दवाव डालकर कर्मचारियों एवं श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रहा है।दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पश्चात भी श्रमिकों को वेतन समझौते में शामिल नहीं किया गया है। वेतन समझौते के तहत पिछले पांच वर्षों से श्रमिकों के पदोन्नति लंबित है।
खबर लिखे जाने तक उक्त मांगो को लेकर कर्मचारी बड़ी संख्या में प्लांट के सभी गेट पर एकत्रित होकर प्रबंधन के खिलाफ डटे हुवे है ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.