Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 8, 2022

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता - सीएम धामी


जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता - सीएम धामी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज  सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 का शुभारम्भ किया। इस एप का शुभारंभ करते हुये सीएम धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाये। उन्होंने कहा एप पर जो भी शिकायते आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाये। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है , तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई , उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इंस्पेक्टर को विवेचना करने के लिये टेबलेट भी प्रदान किये। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिये टेबलेट दिये जायेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही करतें हुये शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये सरलीकरण , समाधान , निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किये जाये। मुख्यमंत्री ने निदेशक सतर्कता को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये , आमजन एप की पूरी जानकारी हो। वहीं निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि 1064 नम्बर पर एप के माध्यम से एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नम्बर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी , जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जायेगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जायेगी। यह एप हिन्दी एवं अंग्रेजी दानों भाषाओं में है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु , सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अरविन्द सिंह , एसपी रेनू लोहानी , सीओ सुरेन्द्र सिंह सामन्त , अनुषा बडोला , निरीक्षक मारूत शाह , सुश्री विभा वर्मा आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad