Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 13, 2022

भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा के सदस्यों ने किया रक्तदान।

 भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा के सदस्यों ने किया रक्तदान।

दल्लीराजहरा:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे एवं दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे भाजयुमो के 10 सदस्यों ने रक्तदान किया। नगर के एक मात्र शहीद ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता को बढ़ाने के उद्देश्य से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। 



शिविर में एम एस श्रीजीत, सौरभ जैन, दमनदीप सिंह, विकास जैन, संतोष यादव, देव निषाद, विग्नेश विक्की, आत्मानंद, शिबू ठाकुर ने रक्तदान किया। नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा की भाजयुमो राजहरा मंडल केवल राजनीतिक दायित्व ही नही सामाजिक कार्यों में भी अग्रसर है। इससे पूर्व में निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया था एव अब रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से बहुत से लोग दल्ली राजहरा में इलाज के लिए आते है जिन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है जिसकी पूर्ति हो सके इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में अरविंद सौरभ, राजकुमार गुप्ता, मेराज, सूरज गुप्ता, दीपक का विशेष योगदान रहा।

CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad