Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 13, 2022

गुण्डरदेही कांग्रेस मे इस्तीफा का दौर जारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू ने फिर कांग्रेस से दिया इस्तीफा

 गुण्डरदेही कांग्रेस मे इस्तीफा का दौर जारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू ने फिर कांग्रेस से दिया इस्तीफा 

गुण्डरदेही । जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष गुण्डरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुण्डरदेही तहसील साहू संघ के प्रथम अध्यक्ष 15 वर्षो तक सरपंच ग्राम पंचायत  भाठागांव सेवा सहकारी समिति भाठागांव के अध्यक्ष के पदों पर रहे क्षेत्र के कद्दावर नेता सुरेश साहू ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है


 उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को भेज दिया गया है ज्ञात हो कि इससे पूर्व बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला एवं अर्जुन्दा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ी गुण्डरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिस पीड़ा को लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी है मैं उनकी सभी बातों से सहमत हूं और उनके निर्णय के साथ हूं मैं स्वयं लंबे समय से एक कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी के रूप में लगातार तन मन धन से पार्टी द्वारा दिये गए दायित्वों का निर्वहन किया पर दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकार और कांग्रेस संगठन ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान नही रखा आज सरकार और संगठन में जो बड़े बड़े चेहरे दिख रहे है उनका कांग्रेस के 15 वर्षों के संघर्ष से दूर दूर का नाता नही रहा ये चेहरे सरकार के मंत्रियों और विधायकों के करीबी हो गए और मेहनतकश कार्यकर्ता काफी दूर हो गए  
सरकार बनने के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है कार्यकर्ता अपने एवं जनता की समस्याओं को लेकर मंत्री विधायक के चक्कर लगा रहे है उन्हें पूछने वाला कोई नही है उनका एक छोटा सा काम नही हो रहा है यहां के बड़े नेता सिर्फ कमीशनखोरी में लिप्त होकर अपनी जेब भरने में लगे है कार्यकर्ताओ का सिर्फ शोषण हो रहा है सुरेश साहू ने कहा कि कांग्रेस जब विपक्ष में थी तब प्रदेश के बड़े नेतागण कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया करते थे यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनती है तो बूथ के कार्यकर्ताओ की अनुसंशा के आधार पर कार्य कराए जाएंगे उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सम्बधित विधायक द्वारा किया जाएगा
 उनका सम्मान रहेगा परन्तु कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई सारी बाते झूठी निकली श्री साहू ने कहा गुण्डरदेही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विश्वास कांग्रेस के बड़े नेताओं के ऊपर से उठ गया कांग्रेस ऐसी पार्टी हो गई है जिसकी कोई नीति है ना रीति यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश साहू ने आगे कहा दुर्भाग्य है कि आज हजारो कार्यकर्ताओ की मेहनत से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनी पर कांग्रेस का कार्यकर्ता उपेक्षित है कांग्रेस की इन सभी स्थितियों को देखकर मैंने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी 

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad