पखांजुर/बांदे से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट :- वन विभाग कर्मचारि संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल को आम आदमी पार्टी का समर्थन।
वन कर्मचारियों कि मांगो को सरकार गंभीरता से विचार कर तत्काल पहल करें*- संतराम सलाम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ।
दैनिक वेतन भोगी, अनियमित कर्मचारियों को भूपेश बघेल पक्का करने का वादा किया था,सरकार अपना वादा निभाए*- नीरजराय जिला उपाध्यक्ष आप।
पखांजूर
वन विभाग छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के आह्वान पर पुरे प्रदेश में कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल में अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर बैठ गए हैं।
परिक्षेत्र शाखा कापसी के कर्मचारि पखांजूर में अपनी मागो को लेकर धरने में बैठे हैं।
हड़तला के दसवे दिन आम आदमी पार्टी नें उनकी 12 सूत्रीय मांगो का समर्थन करते हुए हड़ताल में प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम सलाम के नेतृत्व में जायज मागो का समर्थन किया गया। वही संतराम सलाम नें कहा कि वन कर्मचारियों कि मांगो का सरकार को गंभीरता से विचार कर तत्काल पहल करना चाहिए।वन कर्मचारी अपनी हक कि मांग कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी कर्मचारियो के साथ हैं अगर सरकार इनकी मांगो पर कोई पहल नहीं करेगी to सड़क कि लड़ाई लड़ने के भी तैयार हैं।
जिला उपाध्यक्ष नीरज राय नें कहा कि भूपेश सरकार अपनी वादा निभाए, वन विभाग में भी हजारों अनियमित कर्मचारी होंगे उनको पक्का करें जो चुनावी घोषणा पत्र में अनियमित सारे कर्मचारी को रेगुलर करने का वादा किये थे।
वन विभाग कर्मचारियों का 12 सूत्रीय मांग वन रक्षक के वेतन मान 2750 से 3050 का विभागीय भर्ती नियम में 2003 से प्रावधान किया जाये। संघ द्वारा प्रस्तावित वेतन मान का लाभ दिया जावेद, वनपाल प्रशिक्षण अवधि 60 दिवस के स्थान पर 45 दिवस किया जाये। भृत्य, चौकीदार, दैनिक वेतन भोगी सभी को नियमितीकरण किया जाये सहित बारह सूत्रीय मागो के साथ लगातार हड़ताल जारि हैं।
आम आदमी पार्टी के तरफ से समर्थन देने प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नीरज राय,जिला कोसअध्यक्ष प्रदीप मंडल, विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजुमदार, संगठन मंत्री सुजीत कर्मकार, विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीनिवासन साहा ,देव कुमार दे उपाध्यक्ष,विधानसभा मीडिया प्रभारी शंकर सरकार,बांदे ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिस्री, पखनजुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय मजुमदार, गोण्डाहु मंडल अध्यक्ष गोपाल मजुमदार, मायपुऱ मंडल अध्यक्ष अनूप मिस्त्री,कापसी मंडल अध्यक्ष प्रभास माली, मरोडा मंडल अध्यक्ष रंजन बांदे ब्लॉक सचिब देवजीत बिस्वास,दुकालू दुग्गा,विश्वनाथ उसेंडी श्मपद मंडल, जगनाथ,दयाल दूग्गा,शिव पोटाई,समीर सरकार,सुब्रत मंडल,जगनाथ राय आदि उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.