Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 5, 2022

मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए मलाजखण्ड नगर पालिका ने जारी किया वाट्सएप नंबर

 मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए मलाजखण्ड नगर पालिका ने जारी किया वाट्सएप नंबर



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


 बालाघाट। नगर पालिका परिषद मलाजखण्ड द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधाओं में और ज़्यादा  सुधार लाने हेतु एक वाट्सएप नंबर-8878118177 जारी किया गया है। हालाँकि यहाँ मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी हेतु काफ़ी काम किया गया है। यही कारण है कि शिकवा-शिकायतों के मामले नहीं के बराबर हैं। इसकी मुख्य वजह त्वरित कार्रवाई को बताया जा रहा है।

 लक्ष्मण सिंह सारस मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि साफ-सफ़ाई, सड़क, नाली, पानी आदि समस्याओं का समाधान कर्मचारियों के आपसी तालमेल से जल्द संभव होता है। बेहतर प्रबंधन से साधनों की कमी के बावजूद संतोषजनक परिणाम आते हैं। इसी सबके चलते जो वाट्सएप नंबर जारी किया गया है उससे लोगों को संतुष्ट करने और ज़्यादा सहूलियत हो जायेगी। जनहितैषी योजनाओं को लागू करने में नगर पालिका मलाजखण्ड हमेशा आगे रही है। अब वाट्सएप नंबर-8878118177 के ज़रिए लोगों की समस्याओं, सुझाव पर काम करने में और गति आयेगी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मूलभूत सुविधाओं में और सुधार किया जा रहा है।आम लोगों के सपने साकार करने में नगर पालिका प्रशासन यह नहीं देखता कि दिन है या रात। बहुत ज़रूरी सेवाओं के लिए अवकाश के दिन भी काम किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad