अंगना म शिक्षा , हितेश्वरी बनी स्मार्ट माता , मनीषा गढ़े मंजू साहू व ऋतू साहू उत्कृष्ट माता से सम्मानित
गुण्डरदेही । शास.प्राथमिक शाला किलेपार में बुधवार को अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे मास्टर ट्रेनर सुश्री यमुना देशमुख व संकुल समन्वयक टीआर साहू थे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया संकुल समन्वयक टीआर साहू ने माताओ को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि आप ही बच्चो के प्रथम गुरु हो आप पर शिक्षा व संस्कार दोनों का दायित्व होता है।
यमुना देशमुख ने कहा कि बच्चो के शिक्षा स्तर पर हुए गिरावट मे सुधार करने के उद्देश्य से बच्चो के माताओ को जागरूक कर बच्चो का सर्वांगीण विकास करना है माताओ के द्वारा स्वयं बच्चो के साथ 9 काउंटरों के माध्यम से होने वाले गतिविधियों को जाना और महसूस किया कि हम घर मे रह कर बिना कोई अतिरिक्त समय निकाले बच्चो को कैसे शिक्षा से जोड़ सकते है उनके ज्ञान में कैसे प्रगति ला सकते है सम्पूर्ण गतिविधि के पश्चात हितेश्वरी साहू को स्मार्ट माता की खिताब से सम्मानित किया गया साथ ही मनीषा गढ़े मंजू साहू ऋतू साहू का भी उत्कृष्ट माता के रूप में सम्मान किया गया कार्यक्रम मे शिक्षक आर एन तामस्कर संदीप शर्मा व झोफरा के शिक्षक महतो सर व स्कूली बच्चे मौजुद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.