विधायक भुनेश्वर बघेल के लोकप्रियता से घबरा गई है विपक्षी पार्टी -(सुरेश सिन्हा)
*केंद्र की सभी योजना फेल-सुरेश सिन्हा*
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर- डोगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि डोंगरगढ़ के विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल अपने क्षेत्र की जनता से लगातार सुबह से लेकर शाम तक मिल रहे हैं जिससे विपक्षी पार्टी चिंतित हो गई हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अपने 15 सालों में किसी भी भाजपा के विधायक जनता से मेल मिलाप नहीं किया 15 सालों तक किसानों के लिए बनाए जाने वाली सिंचाई परियोजना बंद रही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की हर योजना फेल है जैसे हरगांव को डिजिटल करने की बात ,2022 तक सभी को आवास देने की ,सभी खाते में 1500000, ₹12 वाले बीमा योजना किसी को नहीं मिल पाया है केंद्र की मोदी सरकार की हर योजना दिखावा साबित हो रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.