Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 7, 2022

प्रतिबंधित प्लास्टिक बंद कराने नगर निगम और चेम्बर की हुई बैठक महापौर एवं स्वास्थ्य प्रभारी ने की अपील-----प्लास्टिक नही कपड़े का थैला करे उपयोग

प्रतिबंधित  प्लास्टिक बंद कराने नगर निगम और चेम्बर की हुई बैठक


महापौर एवं  स्वास्थ्य प्रभारी ने की अपील-----प्लास्टिक नही कपड़े का थैला करे उपयोग



रायगढ़ नगर निगम महापौर जानकी काट्जू एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन की उपस्थिति में निगम आयुक्त  एस जयवर्धन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल बंद कराने  छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के साथ बैठक रखी गई जिसमें चेम्बर द्वारा भी सहयोग देने की बात कही गई।


*निगम सभाकक्ष में* *छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स और ब्यापारियों की बैठक रखते हुए निगम आयुक्त ने प्रतिबंधित*

*प्लास्टिक डिस्पोजल बंद कराने सहयोग करने की* *बात कही,वही महापौर जानकी काट्जू एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने भी सहयोग करने और जागरूकता लाने अपील की। बैठक दौरान स्वास्थ्य अधिकारी रमेश तांती,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू* *पांडेय,पर्यावरण अधिकारी ,चेम्बर के* *सदस्य,व्यापारी एवं निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।*

*महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि चेम्बर और* *ब्यापारी वर्ग से प्लास्टिक बंद करने में सहयोग करने कही गई है वही शहरवासियों से भी अपील है कि घर से निकलते वक्त एक थैला जरूर रख ले , आपके छोटे से प्रयास से दूसरे को भी सिख मिलती है स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों में व्यापारी वर्ग का सहयोग अति महत्वपूर्ण है ।पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिये हम सभी को मिलकर इसका प्रयास करना है।*

*स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक और डिस्पोजल को पूर्ण रूप से बंद करने में चेम्बर और व्यापारी वर्ग का सहयोग अति आवश्यक है क्योंकि आम जनता व्यापारियों से सीधा जुड़ा होता है,और दोनों वर्ग आपस मे समन्वय बना ले कि हम प्लास्टिक देंगे नही और *हम प्लास्टिक लेंगे नही तो इसका हल यही निकल जाता है,आज प्लास्टिक के वजह से बच्चों के साथ जानवरो को भी परेशानी हो रही है ,पर्यवारण प्रदूषित हो रहा है,

वही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गाइडलाइंस अनुसार आगामी 01 जुलाई से पूरी तरह प्लास्टिक कैरी,डिस्पोजल बंद होने है ,यदि हम अभी से आदत कपड़े के थैले का कर  ले तो स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों सुरक्षित हो जाएगा।


छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष गोपी ठाकुर ने व्यापारियों द्वारा भी बाजार की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान में जो खरीददारी की गई है उसके खपत बाद किसी भी प्रकार की प्लास्टिक खरीदी नही की जाएगी . वही हम चेम्बर और व्यापारी निगम का पूर्ण सहयोग करेंगे,हमने शहर के अंदर महिला टॉयलेट की मांग भी रखी है जिस पर महापौर एवं कमिश्नर  द्वारा बहुत जल्द निराकरण करने आश्वासन दिया गया है. वही संजय काम्प्लेक्स के चारो कोने में पानी व्यवस्था की मांग भी की है।


*रायगढ़ से "चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा की खबर*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad