मुंगेली जिला से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेली 28 अप्रैल 2022// मुंगेली जिले में नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज 28 अप्रैल को कार्यभार संभाल लिया। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह का मुंगेली जिले में कलेक्टर के रूप में दूसरा पदस्थापना है और डाॅ. गौरव कुमार सिंह जिले के 9वें कलेक्टर हैं। इसके पूर्व डाॅ. गौरव कुमार सिंह सूरजपुर जिले के कलेक्टर थे।
नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के कार्यभार सम्भालने पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एवं मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत, जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधीक्षक अशोक सोनी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.