पूरे जोश और ऊर्जा में दिखे हिंदू ...मनाया नववर्ष बेलगहना
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी हिंदू नववर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया। परंतु हर बार से इस बार के नववर्ष में एक बात खास रही जिसे ऐतिहासिक भी कहा जा सकता है।
पिछले दो वर्ष से कोरोना की वजह से नववर्ष न मना पाए युवाओं का उत्साह इस बार देखते बन रहा था। डी जे की धुन पर थिरकते लोगों की भीड़ मानो केवल बेलगहना ही नहीं बल्कि आसपास के सभी गांव के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
नववर्ष की शोभायात्रा जय श्री राम के नारों के साथ श्री सिद्ध बाबा आश्रम के पास से निकली और बजरंग मंदिर सत्तीबहरा होते हुए बेलगहना ठाकुर देव मंदिर में जाकर समाप्त हुई। लोगों ने पूरे 2 साल की कसर पूरी की साथ ही शास्त्रास से सुसज्जित युवा अनुशासित ढंग से इस नववर्ष को मनाते नाचते झूमते व एक दूसरे को बधाई देते दिखे।
कहा जाता है आप दो कदम आगे चल कर तो देखें कारवां खुदबखुद बनता चला जाएगा। क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रभात कुमार पांडेय व क्षेत्र के युवा साथियों के सहयोग से पूरे क्षेत्र को भगवा ध्वज से सजा दिया गया था। सभी वर्ग के लोगों ने इस नववर्ष की शोभायात्रा में लिया हिस्सा महिला बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर लिया इस कार्यक्रम में हिस्सा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.