जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के कृषकों को बिलासपुर में होनी वाली कृषि समृद्धि मेले में भाग लेने के लिए जनपद सदस्य उमा पाव जी ने हरी झंडी दिखाकर कृषकों को किया रवाना।
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही~उमा पाव जनपद सदस्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। इस दौरान कृषिको में भारी उत्साह देखा गया।।
राज्य स्तरीय किसान मेले के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानो के उत्पादो तथा स्वा सहायता समूहों के उत्पादों प्रदर्शनी लगाई जायेगी तथा उनका विक्रय भी किया जाएगा मेले में कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृषि पद्धति की जानकारी दी जायेगी।
मेले के माध्यम से किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद तथा रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
राज्यस्तरीय किसान मेले में कृषि उद्यानिक पशुधन, मछली पालन, कामधेनु बीज एवं कृषि निगम, आदि उत्पाद लगाएं जायेंगे।
इस दौरान उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बिलासपुर रवाना होने वाले सभी कृषक उपस्थित थे।
बिलासपुर में छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विभाग द्वारा कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विधिवत उदघाटन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कल ही किया है। इस मेले में कृषि से सबंधित उन्नत फसलों खादों,बीजो व उपकरणों सहित अन्य कई प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों सहित कृषकों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। ताकि इस मेले का छत्तीसगढ़ के किसान भरपूर लाभ उठा सके।
कृषकों द्वारा उक्त कृषि मेला के आयोजन के लिए जनपद सदस्य उमा पाव जी ने शासन प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.