Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 4, 2022

आदिवासी छात्रावास भवन निर्माण में घोर लापरवाही कर निर्माण कराने वाले एजेंसी और इंजीनियर पर जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रो ने कार्यवाही करने एसडीएम मरवाही को सौंपा ज्ञापन

 आदिवासी छात्रावास भवन निर्माण में घोर लापरवाही कर निर्माण कराने वाले एजेंसी और इंजीनियर पर जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रो ने कार्यवाही करने एसडीएम मरवाही को सौंपा ज्ञापन 

मरवाही ~ मरवाही विधानसभा के ग्राम कुम्हारी में आदिवासी छात्रावास का निर्माण हो रहा है जहाँ बिजली के तार व खम्बे लगे हुए है एवं कार्य ऐजेंसी व इंजीनियर द्वारा मूर्खता का परिचय देते हुए बिना बिजली के तार खम्बे हटाए कार्य कराया जा रहा है


और मौत को सीधा आमंत्रित किया जा रहा जिस पर जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रों ने संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी मरवाही को शिकायत करते हुए कहा कि कार्य एजेंसी व इंजीनियर की मिलीभगत से आदिवासी अंचल के ग्रामीणों के जान को जोखिम में डालकर निर्माण कराया जा रहा है छात्रावास के अंदर बिजली के 2 खंभे का होना दुर्घटना को दावत देना है

उन्होंने कहा की मेरे द्वारा जिला के सामान्य सभा में इस बात को गंभीरता से उठाया गया था जिस पर विभाग द्वारा खंबे हटाकर कार्य करने हेतु कहा गया था लेकिन आज पर्यंत द्वारा निरीक्षण करने पर पाया गया कि खम्बे  को नहीं हटाया गया है और बिना सुरक्षा के मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है नीचे पानी भरा हुआ है जिसमें थोड़ी सी भी शॉर्ट सर्किट होने से मजदूरों की झुलसने की संभावना हो सकती है ।

मेरे द्वारा समय-समय पर उच्च अधिकारियों को सूचना दी जा रही है लेकिन किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है अगर भविष्य में किसी प्रकार की यदि कोई घटना वहां होती है तो इसके जिम्मेदार कौन होगा और आखिर ग्रामीण आदिवासी मजदूरों के साथ कब तक जान जोखिम में डालकर कार्य कराया जाएगा ।

जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रों ने कहा कि इनकी लापरवाही का खामियाजा आम गरीब मजदूरों को भुगतना पड़ सकता है यदि जल्द विभाग संज्ञान नही लेता है । उन्होंने ज्ञापन देते हुए अनुविभागीय अधिकारी मरवाही से जल्द कार्यवाही की मांग की जिससे कोई दुर्घटना उक्त निर्माण कार्य में न हो । बहरहाल  जिला पंचायत सदस्य ने कार्यवाही की मांग तो की है पर इसका विभाग और प्रशासनिक अमला पर कितना प्रभाव पड़ता है ये गर्त की बात है । पर हर कोई ये सोचने को मजबूर है कि ऐसे इंजीनियर आते कहा से है जिनको निर्माण कार्यों में सुरक्षा और नियमावली की जानकारी तक न हो और ऐसे लोग किस की सए में पलते है।

सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

ब्यूरो/संवाददाता

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad