केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया द्वारा खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को विजयी बनाने के लिए खैरागढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन दौरा कर प्रचार प्रसार।
दल्लीराजहरा :- केबिनेट मंत्री आदरणीय श्रीमती अनिला भेंडिया जी दिनांक 6-4-2022 को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा जी को विजयी बनाने के लिए खैरागढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन दौरा कर प्रचार प्रसार कर कांग्रेस पार्टी के वोट मांगा पंजा छाप में बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी ने ग्राम जीराटोला, जंगलपुर, चुचरूंगपुर,गर्रा और ठाकुरटोला में सघन दौरा कर ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया व ग्राम के महिलाओं पुरुषों के साथ बैठक कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण कारी नीतियों को बताया विकास कार्यों के नाम से कांग्रेस के लिए वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.