नगर पालिका द्वारा मॉडल रोड का मरम्मत कार्य आरंभ
सी एन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी।। आज दिनांक 02 अप्रैल 2022 को नगर पालिका परिषद सिवनी के द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने जर्जर एवं गड्डो में तब्दील हो चुकी मॉडल रोड के सड़को में हुए गड्डो को भरकर उसके उपर डामरीकरण कार्य कराया गया।
03 करोड रूपये की लागत से होगा मॉडल रोड का होगा जीर्णाेध्दार कार्य
*मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की मॉडल रोड के गड्डो को भरने एवं उसका जीर्णाेध्दार के लिये 03 करोड़ रूपये की लागत से जीर्णाेध्दार कार्य कराया जावेगा* एवं 7 दिवस के भीतर टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जावेगी चूंकि यह सब प्रक्रिया पूर्ण होने में 1 से 2 माह का समय लग सकता है अतः नगर के नागरिको को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो जिसे दृष्टिगत रखते हुए मॉडल रोड के गड्डो को भरकर डामरीकरण कार्य एवं पेचवर्ड कार्य नगर पालिका द्वारा आरंभ करवा दिया गया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.