शान से निकली गणगौर शोभायात्रा..
सी.एन.आई.न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी.
गणगौर पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
आज गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर द्बारा गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया गया.
आज समाज की अनेक महिलाओं द्बारा उद्यापन किया गया.।
संध्या 7बजे से शोभायात्रा जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार से प्रारंभ होकर शिव मंदिर रामसागर पारा के लिए प्रस्थान की .शोभायात्रा पूरे मार्ग मे लोगों द्वारा स्वागत किया गया.
मान्यता है कि इस ब्रत को रखने से अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है.
गण का अर्थ भगवान शिव तथा गौर का अर्थ माता पार्वती है।मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती सभी को अखंड सुहाग देने निकली थी।
आज शोभायात्रा मे समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, नवीन शर्मा, के.के.शर्मा, प्रितीश शर्मा, कमल शर्मा, नरेश जोशी,प्रहलाद चौबे, विनय शर्मा, दिनेश शर्मा, एवं श्रीमति कृपा शर्मा, राज लक्ष्मी शर्मा, संगीता जोशी, ममता शर्मा ,निर्मला जोशी तथा समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.