Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 5, 2022

हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा में गायन मंडली ने भक्तिमय वातावरण का किया निर्माण

 हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा में गायन मंडली ने भक्ति में वातावरण का किया निर्माण



बिलासपुर। विक्रम संवत 2079, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के प्रथम दिन से हिंदुओं का नया वर्ष मनाया जाता है। हिंदू नव वर्ष के आगमन और स्वागत की तैयारी बिलासपुर में भी देखने को मिली। पूरे शहर को केसरिया रंग में समाहित नजर आ रहा था। बिलासपुर के पुलिस मैदान से  शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। पुलिस मैदान में बिलासपुर समेत गांव- गांव से हजारों हिंदू श्रद्धालु शोभा यात्रा मैं सम्मिलित होने पुलिस मैदान में पहुंच गए थे। शोभा यात्रा में शामिल हिंदू समाज के लोग केसरिया दुपट्टा और भारतीय परिधान में "जय श्रीराम" के नारे लगाते हुए बढ़ते जा रहे थे। इस शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनोरम धार्मिक झांकियां देखने मिली। जय श्री राम के नारों से युवाओं की टोलियां इस शोभायात्रा के माहौल को गुंजायमान कर रही थी। इस शोभायात्रा में युगल शर्मा, अंचल शर्मा, धीरज बाजपेई, भरत पवांर यह चारों गायक का गायन माहौल को भक्तिमय और मधुरमय वातावरण का निर्माण करके उपस्थित सभी लोगों को अपने आकर्षण में बांध रहा था। इस गायन मंडली के भक्तिमय रस से भक्तगण ओतप्रोत हो रहे थे। भजन मंडली के साथ अभिषेक मिश्रा भी उपस्थित रहे |


हिंदू नववर्ष आयोजन समिति ने जिस भव्यता के साथ नववर्ष की शोभायात्रा निकाली पूरे शहर में एक उत्साह का संचरण हो गया था। इस शोभायात्रा में हर वर्ग के आयु वालों ने अपनी सहभागिता और उपस्थिति दिखा करके इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उत्साहित नजर आ रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad