शहरी क्षेत्र के मोहल्ले तक पहुंचेंगी निःशुल्क अस्पताल अर्जुन्दा मे विधायक निषाद ने किया शुभारंभ
गुण्डरदेही -नगर पंचायत अर्जुन्दा में मोबाइल मेडिकल यूनिट बस का शुभारंभ शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने पुजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अर्जुन्दा नगर पंचायत के वार्ड 6 में 37 लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई इस योजना के तहत झुग्गी बस्तियों में भी कैंप लगाकर लोगों को निशुल्क जांच और इलाज होगा जरूरतमंद गरीब तबके के लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने जिले में एक अप्रैल से मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत हुई है। जिसमे लोगों के घर तक पहुंचने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट बस स्वयं में पूरा अस्पताल है मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत एक बस को पूरी तरह से लैब और ओपीडी की तरह बनाया गया है इसमें खून मल मूत्र थूक टीवी थायराइड मलेरिया टाइफाइड की जांच कुशल लैब टेक्नीशियन द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से की जाएगी ब्लड प्रेशर पल्स ऑक्सीमीटर जैसे स्वास्थ उपकरण इसमे उपलब्ध हैं।
मेडिकल ऑफिसर लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट नर्स सहित पूरी टीम इस बस मैं उपलब्ध है। शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा चंद्रहास देवांगन रेवाराम देवांगन पार्षद गण लेखराम गेन्डे रोशन सिन्हा आशा परस बंजारे एल्डरमैन दिलीप देशलहरे सुरेश गांधी अर्जुन्दा अनुभव शर्मा चित्रांश गेण्डे सूर्या साहू सीएमओ चंद्रकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.