जिला~जीपीएम कोटमी देवरी गांव के पेड़ से गिर कर युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।
कोटमी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी गांव में गुरूवार को बरगद के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि रोज की भांति वह पेड़ पर बकरी के लिए डगाल काटने के लिए चढ़ था। इसी क्रम में वह फिसल कर पेड़ पर से गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देवरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (50) पुत्र कुशल सिंह गुरुलवार को सुबह करीब 7 बजे स्थल गोर्रा टोला पास बरगद के पेड़ पर चढ़ कर उसकी डालियां छांट रहा था। अचानक फिसल गया जिससे वह पेड़ के नीचे रोड पर आ गिरा। जिससे सिर,गर्दन,ठुड्डी, एंव शरीर के कई भागों में दर्दनाक चोट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर कोटमी चौकी प्रभारी चंदन सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पंचनामा करा के शव को परिजनों सौप दिया है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने अतिंम संस्कार किया।।।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.