गुण्डरदेही के चण्डी मंदिर में चोरी करने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार , चोरी मे शामिल दो आरोपी गुण्डरदेही के , दीगर प्रांत के आरोपी के साथ मिलकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम
गुण्डरदेही । प्रार्थी खोरबारहा राम कंवर पिता स्व चतुर सिंह कंवर उम्र 62 वर्ष नदिया पारा गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 3 मार्च की रात को नगर के चंडी मंदिर गुण्डरदेही में अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर में घुसकर तीन नग चांदी का मुकुट दो नग चांदी का झुमर दो नग चांदी का चाबी रिंग एक नग चांदी का माला दो नग सोने का बड़ा लॉकेट 9 नग सोने का छोटा लॉकेट 3 नग सोने का नथनी कीमत 45 हजार रूपए को चोरी कर फरार हो गया था पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट पर आज्ञात आरोपी के खिलाफ गुण्डरदेही थाना मे धारा 457,380 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश मे एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश करने युपी रवाना किया गया संदेही आरोपी जितेन्द्र कुमार सोनकर पिता लालजी सोनकर उम्र 35 वर्ष तेंदुआकला थाना मेजा जिला प्रयागराज उप्र से घटना के संबंध में बारीक से पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को चंण्डी मंदिर से सोने चांदी के जेवरात को आरोपी मोहम्मद अकरम नियाजी और राजीव देवांगन निवासी हटरी बाजार गुण्डरदेही के साथ मिलकर चोरी करना जुर्म स्वीकार किया गया है। आरोपी मोहम्मद अकरम नियाजी से चोरी किए गए
एक पुराना सोने का लॉकेट वजनी 1.480 ग्राम कीमत 75 सौ रूपए और आरोपी राजीव देवागंन से एक पुराना सोने का लॉकेट वजनी 1.390 ग्राम कीमत 7 हजार रूपए बरामद किया गया मामले में सोने चांदी के अन्य मशरूका को आरोपी जितेन्द्र कुमार सोनकर से बरामद करने के लिए पुलिस पार्टी प्रयागराज उप्र रवाना किया गया चोरी के आरोपीगण मोहम्माद अकरम निजामी पिता मोहम्मद सफीक उम्र 27 वर्ष गुण्डरदेही राजीव देवांगन पिता मोतीलाल देवागंन उम्र 19 वर्ष हटरी बाजार गुण्डरदेही को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.