पति ने धोखेबाज पत्नी और उसके प्रेमी के ऊपर चाकु से किया हमला प्रेमी की मौत , पत्नी घायल , रनचिरई पुलिस ने आरोपी पति को लखोली से किया गिरफ्तार
गुण्डरदेही । रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरौद में सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी युवक को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे प्रेमी युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही उनकी पत्नी की हालत गंभीर है जिसको राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है बताया गया कि काफी लंबे समय से पत्नी तारनी गेंडरे का प्रेमी युवक मुरलीधर सिन्हा मटिया बालोद निवासी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसके कारण पति पत्नी मे अक्सर लड़ाई होती रहती थी तारनी गेंडरे अपनी प्रेमी के साथ भाग कर अपने जीजा के यह ग्राम सकरौद मे रहने आई थी घटना शुक्रवार की सुबह 6 बजे की बताई गई है जिसमें तारनी गेंडरे 25 वर्ष अपने प्रेमी मुरलीधर सिन्हा के साथ ग्राम सकरौद मे अपने जीजा के यहां आई थी जिसका पता चलते ही उसका पति लक्ष्मण गेंडरे निवासी लखोली राजनांदगांव ने दोनो को मारने की साजिश रची और सुबह ग्राम सकरौद पहुंच गया गुस्से में आग बबूला पति ने चाकू से दोनो के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया हमले में मुरलीधर सिन्हा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इधर घटना की जानकारी मिलते ही रनचिरई थाना प्रभारी यामन कुमार देवांगन अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर घायल महिला को 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रिफर कर दिया गया महिला के गले व मुंह में काफी गंभीर चोट आई है जिसके कारण महिला कुछ बोल नहीं पा रही है घायल महिला अपने हाथो के इशारे से कुछ पूछने या बताने का प्रयास कर रही थी इधर रनचिरई पुलिस फरार आरोपी पति लक्ष्मण गेंडरे को लखोली राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के दो मासूम बच्ची है एक 3 साल की और एक 8 महीने का
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.