अनिश्चितकाल हड़ताल छोड़ भूखहड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। अपनी पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए आंगनबाड़ी सहायिका संगठन के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी कर्मी लंबे समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही है बावजूद इसके शासन प्रशासन उनकी मांगों के तरफ ध्यान नहीं दे रही है और उन्हें सेवा समाप्ति का डर बताकर आंदोलन समाप्त करने कहा जा रहा है जिससे नाराज होकर आंगनबाड़ी कर्मियों ने क्रमिक भूखहड़ताल शुरू कर दी है।
इन्होंने की क्रमिक भूख हड़ताल
स्थानीय बस स्टैंड स्थति पंडाल में 13 अप्रैल को आंगनबाड़ी कर्मी सरोज चौरे, भीमा चौरे, ललिता भौरगढ़े, शबनम अली ने 24 घंटे की भूखहड़ताल कर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया है। इस दौरान अन्य हड़ताली आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।
सामूहिक रूप से करेंगे भूख हड़ताल
संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता कावढ़े ने बताया कि उनकी न्यायोचित मांगों को सरकार पूर्ण करने के बजाय उनपर हड़ताल समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है। यहां रात के समय आंगनबाड़ी कर्मियों के घरों में कर्मचारी जाकर उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस देकर दबाव बनाने का कार्य कर रहे है,लेकिन इस दबाव से वे लोग घबराएंगे नहीं और अपनी मांगों के लिए वे और भी आंदोलन करेगे। उन्होंने बताया कि क्रमिक भूख हड़ताल से भी बात नहीं बनेगी तो वे लोग सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल करेगी जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.