कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी/शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में मंगलवार 26 अप्रैल को कलेक्टर डॉ.हरिदास फटिंग एवं अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई।
आयोजित हुई जनसुनवाई में तहसीलदार लखनादौन के ग्राम देहली निवासी री गयाप्रसाद चौकसे द्वारा केसीसी प्रदान करने विषयक घंसौर विकासखंड ग्राम साड़ीवाडा़ निवासी गोविंद प्रसाद द्वारा भूमि का कब्जा दिलाने विषयक, ग्राम बम्होडी निवासी नंदकिशोर चंद्रवंशी द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत कनेक्शन दिलवाने, ग्राम जमुनिया के तेजी लाल ने केसीसी प्रदान करने विषयक, ग्राम बखारी निवासी श्रीमती सविता तारन द्वारा नक्शे के विपरीत नहर सुदाई पर आपत्ति विषयक,
जैतपुर निवासी श्री हरी राम बघेल द्वारा भू रिकॉर्ड सुधार करवाने विषयक, ग्राम बाकी सिवनी निवासी श्री राजाराम सुकेरी द्वारा राशन कार्ड बनवाने, ग्राम सालीवाडा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा शासकीय भूमि का अवैध कब्जा हटाने, तहसीलदार बरघाट के निवासी कोमलसिंह दशराम ठाकुर द्वारा धान उपार्जन की राशि दिलाने विषयक, अखबर वार्ड सिवनी निवासी अर्पणा प्रिया वासनिक द्वारा प्याऊ खुलवाने विषयक, महामाया वार्ड सिवनी निवासी सरोज सनोडिया द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं ग्राम बरोदा निवासी समस्त ग्रामवासियों द्वारा सरोज बांध की नहर निर्माण कार्य को पूर्ण करने विषयक सहित कुल 60 आवेदन प्राप्त हुये। जिनके शीध्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.