स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु की गई समीक्षा बैठक
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरलांजी मैं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट के निर्देशन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी बैठक के दौरान ब्लॉक लेवल पर संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।बैठक का उद्देश्य प्रशिक्षण सह समीक्षा था। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में समस्त वैक्सीन जिसमें जीरो डोज बीसीजी, हेपेटाइटिस बी की उपलब्धि बढ़ाने के निर्देश दिए गए
समस्त डिलीवरी प्वाइंट में होने वाले संस्थागत प्रसव की समीक्षा की गई जिन डिलीवरी प्वाइंट में लक्ष्य से कम प्रसव हो रही है उन केंद्रों पर लक्ष्य अनुसार माइक्रो प्लान बना कर प्रसव संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए
पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गर्भवती माताओं में डायबिटीज का पता लगाकर उनके स्पुट्म टेस्ट करने के निर्देश दिए गए तथा प्रथम कांटेक्ट ट्रेसिंग के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए
6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयरन सिरप डोज दिलाने एवं समस्त गर्भवती माताओं को आवश्यक अनुपात में आयरन की गोली व कैल्शियम देने के निर्देश दिए गये।
बैठक में विशेषता श्री गजेंद्र पटले जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर उच्च श्रेणी लिपिक श्री डोंहरे जी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित विजयवार संस्था के समस्त अधिकारी कर्मचारी एएनएम एमपीडब्ल्यू सुपरवाइजर उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.