Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 27, 2022

प्रदेश सरकार मे बैठे मुखिया की हिटलरशाही परंपरा की शुरुआत हो चुकी है - अभिषेक शुक्ला

 प्रदेश सरकार मे बैठे मुखिया की हिटलरशाही परंपरा की शुरुआत हो चुकी है - अभिषेक शुक्ला 

गुण्डरदेही । बालोद जिला पंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में धरना प्रदर्शन जूलूस व रैली में प्रतिबन्ध लगाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपने खिलाफ होने वाले आंदोलनों से इतनी भयभीत हो गई है कि अब वह समस्या का समाधान निकालने की बजाय आंदोलन और धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा रही है जो निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है श्री शुक्ला ने कहा कि बालोद जिला सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस के विरूद्ध माहौल बन रहा है आम जनता त्रस्त हो गई है उनकी सुध लेने वाला सरकार में कोई नही है। उनके आंदोलनों को दबाया जा रहा है 

धमकाया जा रहा है किसानों का पंडाल उखाड़ा जा रहा है कांग्रेस की नीतियों से असन्तुष्ट किसान जनता और कर्मचारी खुलकर कांग्रेस सरकार के विरोध मे खड़े हो गए है आंदोलनरत संविदा विधुत कर्मचारी अनियमित कर्मचारी को व किसानों को जोर जबरदस्ती आंदोलन से उठाया गया और पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक कार्यवाही की गई जबकि ये सभी आन्दोलरत संवर्ग कांग्रेस सरकार के जन घोषणा पत्र में किए वादे पूरा करवाने के लिए धरना प्रदर्शन के रहे थे कांग्रेस ने आंदोलनरत किसानों कर्मचारियों एवं मितानिनों के ऊपर पुलिसिया डर दिखाकर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया कांग्रेस की कथनी करनी में बहुत अंतर है जनता का विश्वास अब कांग्रेस से उठता जा रहा है जो संगठन आज धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं वो अब ये कहने से भी गुरेज नहीं कर रहे है की हम तो उन्हीं बातों को कह रहे हैं जिन बातों का उल्लेख कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय अपनी जनघोषणा पत्र में किया था 

आंदोलनरत कर्मचारी ये पूछ रहे हैं की क्या कांग्रेस का जनघोषणा पत्र सिर्फ चुनावी शिगूफा था जिसे कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूल गए अभिषेक शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में ये वो कांग्रेस बन गई है जिसे अपने उन कार्यकताओं का ख्याल नहीं रहा जिनके मेहनत और निष्ठा के परिणाम स्वरूप सत्ता में आई है कांग्रेस का हर निष्ठावान कार्यकर्ता अपने आपको आज उपेक्षित महसूस कर रहा है और खुद से पूछ रहा है की क्या ये वही कांग्रेस है जिसके लिए हमने दिन रात मेहनत की थी श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहा है कि कब चुनाव आए और अपनी भड़ास निकाले वैसे भी गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ने की शुरुआत हो चुकी है जिसकी आग अब पूरे बालोद जिला सहित प्रदेश में फैलने लगी है। कांग्रेस सरकार ही नही कांग्रेस संगठन में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी तरह चकनाचूर हो गई है प्रदेश सरकार में बैठे मुखिया की हिटलरशाही परंपरा की शुरुआत हो चुकी है और यही परंपरा कांग्रेस को ले डूबेगी कांग्रेस के कार्यकर्ता ही नही आम जनता भी इस सरकार से त्रस्त हो गई है

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad