Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 23, 2022

ग्राम खुटेरी में मुख्य अतिथि के हाथों रंगमंच एवं विद्यालय प्रवेशद्वार का लोकार्पण समारोह तथा ग्राम खुटेरी में पानी टंकी भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 दिनांक 22 अप्रैल 2022 को ग्राम खुटेरी में मुख्य अतिथि के हाथों रंगमंच एवं विद्यालय प्रवेशद्वार का लोकार्पण समारोह तथा ग्राम खुटेरी में पानी टंकी भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री द्वारिकाधीश यादव जी संसदीय सचिव विधायक खल्लारी थे।अध्यक्षता श्री घनश्याम धाँधी जी सरपंच खुटेरी ने किया। विशिष्ट अतिथि की आसंदी में श्रीमती सत्यभामा नाग जी अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा,श्री मुकेश यादव जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा,श्री करण दीवान जी सभापति जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा,श्री लेख राम दीवान जी सभापति जनपद पंचायत पिथौरा,श्री गुरु चरण सलूजा जी समाजसेवी पिथौरा,श्री चंचल सिन्हा जी उपसरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी,
श्री बुद्धेश्वर डड़सेना जी प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा, ग्राम समाज के श्री हंसराज निषाद जी ग्राम अध्यक्ष,श्री दशरथ साहू जी ग्राम संचालक ,श्री श्याम लाल पटेल संरक्षक,श्री थानसिंह नेताम जी कोषाध्यक्ष,श्री प्रीतम बरिहा जी श्री सुकलाल बरिहा जी पूर्व मंडी उपाध्यक्ष श्री कुंज राम पटेल जी पूर्व मंडी उपाध्यक्ष,श्री रघुनंदन पटेल जी पूर्व सरपंच,श्री उमेश दीक्षित जी तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष विकासखंड पिथौरा,पत्रकार संतोष गुप्ता श्री के.डी. नाग जी उपस्थित थे ।

सभी अतिथिजनों को पंचायत के तरफ से पंचजनों सर्वश्री संतुराम पटेलजी,नरेंद्र ध्रुव जी,रतनू ध्रुव जी,रेणुका निषाद जी,कुमारी ठाकुरजी, हीराबाई सिन्हा जी,रूपवती साहू जी,कांति पटेल जी, सावित्रीबाई बरिहा जी,सचिव सुश्री दीपिका यदु जी व सरपंच घनश्याम धाँधी जी ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए।ग्राम में नित्य सेवा दे रहे हमर संग चलव सेवा समिति के सदस्यगण सर्व श्री प्रकाश साहू जी कुंजराम यादव जी,रमेश्वर ध्रुव जी,शुभउ दास जी,तिजकुमार यादव जी,कृष्णकुमार ध्रुव जी, हुशनलाल पटेल जी,गजानंद निषाद जी,रत्थु सेन जी,डिगम्बर पटेल जी, गजेन्द्र सेन जी ,राजेश सेन जी रूपनारायण साहू जी ने विशेष अतिथि के रूप में 
उपस्थित शिक्षकगण पुरुषोत्तम ध्रुव जी प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी श्री कौतुक पटेल जी समन्वयक श्री पालेश्वर पटेल जी श्री डोलामणि साहू जी प्रभारी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला खुटेरी श्री निराकार पटेल जी व्याख्याता श्री अभिनंदन नाग जी श्री नरसिंह पटेल जी श्री भूपेंद्र ठाकुर जी श्री कन्हैया लाल पटेल जी श्रीमती प्रभाकिरण ध्रुव जी श्रीमती गंगा पैकरा जी श्री मेहतर देवांगन जी गुरुजनों एवं पंच जनों को गमछा व स्मृति चिन्ह भेंट किए। सत्र 2020-21 में प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए चयनित कु.लक्ष्मी ठाकुर पिता हुमन सिंह ठाकुर पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।अतिथियों के स्वागत में खुटेरी के युवा कलाकारों ने सुन्दर नृत्य गीत प्रस्तुत किए।

स्वागत उद्बोधन में सरपंच जी ने जनप्रतिनिधियों से आशीर्वाद मांगा। विशिष्ट अतिथि महोदया ने सहकार से ग्राम विकास में जुटने का आह्वान करते हुए आतिथ्य अवसर के लिए आभार माना।

        मुख्यअतिथि माननीय द्वारिकाधीश यादव जी ने दैनिक जीवन में उपयोग के लिए जल के महत्व को बताते हुए पानी टंकी के भूमिपूजन किए और मत दान करते समय आनेवाले कल के महत्व को समझने की सीख दी। ग्राम सरपंच को गाँव के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। आभार प्रदर्शन सुश्री दीपिका यदु सचिव ग्राम पंचायत खुटेरी ने एवं कार्यक्रम का संचालन डोलामणी साहू प्रभारी प्र. पाठक प्रा. शा. खुटेरी व प्रकाश साहू ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad