कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन में उत्कृष्ठ कार्य हेतु कुरुवार (टेंगनमाड़ा)की महिला कृषक हुईं सम्मानित
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना---बेलगहना आज दिनांक 26.4.2022 को "किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान(campaign)" अंतर्गत उद्यानिकी ,कृषि एवं मत्स्य पालन में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु श्रीमती अन्नपूर्णा देवी साहू, ग्राम- कुरुवार(टेंगनमाड़ा),विकासखंड- कोटा ,जिला -बिलासपुर को सम्मानित किया गया।
अन्नपूर्णा देवी ऐसी कृषकों में शामिल हैं जिन्होंने क्षेत्र के कृषि को एक नया आयाम दिया है साथ ही मिश्रित खेती की तकनीक का प्रयोग कर क्षेत्र के किसानों को अपने फार्म में आकर खेती की तकनीक को सीखने मजबूर कर दिया।
वर्तमान में अन्नपूर्णा देवी अपने फार्म में सब्जी एवं मक्का फसल के साथ साथ मछली पालन , मधुमक्खी व बतख पालन कर रहीं हैं वहीं बटेर पालन तथा मशरूम उत्पादन की तैयारी में हैं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.