डोंगरगढ मारवाड़ी गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने आज किया गणगौर विसर्जन
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ में आज मारवाड़ी गौड ब्राह्मण समाज की महिलाओं के द्वारा गणगौर विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सर्व प्रथम महावीर मंदिर में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा अर्चना करने के पश्चात गणगौर की शोभायात्रा निकाली
और नगर भ्रमण करने के पश्चात गणगौर माता को वापिस महावीर मंदिर लेकर पहुचे औऱ सभी महिलाओं ने गणगौर की विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद गणगौर माता का विसर्जन किया। इस दौरान समाज की महिलाएं बड़ी सँख्या में उपस्थित थी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.