शासकीय विभागों में 28 करोड़ 72 लाख 8 हजार विघुत बिजली बिल बांकी विघुत विभाग वसुलने मे असमर्थ,
बी.पी.एल. वालों से रनिंग बिल के नाम पर बिजली बिल मनमानी वसूली। कवर्धा छत्तीसगढ़:- कवर्धा मे विघुत विभाग के द्वारा बी.पी.एल. वालों से रनिंग बिल मे अधिक राशि वसूल किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार बिजली बिल आधा बिल भुगतान करने का वादा किया है, लेकिन आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, अगर कोई व्यक्ति बिजली बिल नहीं भुगतान कर सका तो विघुत विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया जाता हैं,
विघुत कनेक्शन कटे हुए समय का उपभोक्ताओं को रनिंग बिल के नाम पर मनमानी बिजली बिल दिया जा रहा है, कवर्धा के गरीब उपभोक्ता विघुत विभाग से परेशान हैं, जबकि 42 शासकीय विभागों से विघुत बिजली बिल 28 करोड़72 लाख 8हजार रुपये बकाया राशि हैं, लेकिन विघुत विभाग शासकीय विभागो से बिजली बिल वसूलने मे असमर्थ हैं, करोड़ों रुपए में शासकीय विभागो मे बकाया राशि हैं, लेकिन इनकी बिजली नही काटी जाती,कई गिट्टी खदानों में अवैध बिजली का उपयोग किया जा रहा है,
और सैकड़ों ट्यूबवेल अवैध विघुत कनेक्शन से चल रहा है, लेकिन विघुत विभाग इस पर ध्यान नहीं देती।लेकिन विघुत विभागो द्वारा आम उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिए गए विघुत का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है।। CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.