31 मई को आयोजित हितग्राही संवाद कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित सीएमओ ने ली कर्मचारियों की बैठक।
जिला पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छंब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी।। आज दिनांक 30 मई 2022 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने नगर पालिका के समस्त विभागीय कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी के 31 मई को आयेजित हितग्राही संवाद कार्यक्रम की तैयांरियों के संबंध में चर्चा की जाकर कर्मचारियों को कार्य सौंपे गये।
विदित होवे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मान. श्री नरेन्द्र मोदी जी दिनांक 31 मई को हिमाचल प्रदेष के षिमला से लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से पूरे देश के नागरिकों को संबोधित करेंगे एवं चुने हुए हितग्राहियों से संवाद करेंगे। वहीं इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. श्री शिवराज सिंह चैहान जी, मध्यप्रदेश भोपाल से प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
आयोजन हेतु प्रमुख रूप से 13 हितग्राही मूलक योजनाओ को चिन्हित किया गया है। जिसमें विभाग की प्रमुख योजनाऐं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिषन (शहरी), अमृत योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनाएं शामिल है। उक्त कार्यक्रम सिवनी नगर नगर में 31 मई 2022 को नगर पालिका के मानस भवन में प्रातः 09.45 आरंभ होगा। कल आयोजित कार्यक्रम की तैयांरियां हेतु जिला पंचायत सीईओ श्री पार्थ जैसवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने कार्यक्रम स्थल नगर पालिका के मानस भवन का जायजा लिया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री पांडे ने उक्त कार्यक्रम में पधारने हेतु नगर के समस्त जनप्रतिनिधिगण, प्रबुध्द नागरिकगण एवं मीडियाकर्मी से आग्रह किया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.