महाविद्यालय में दुष्कर्म के प्रयास की घटना अफवाह : प्राचार्य
सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी 29 मई 22/ उपनगरीय भैरोगंज क्षेत्र स्थित पीजी कॉलेज में 27 मई से सोशल मीडिया में महिला पुलिस शीर्षक के नाम से रेप की खबरे सामने आ रही थी जिसका प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा खंडन किया गया है। बीते दिवस किसी लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने की झूठी अफवाह सोशल मीडिया में व्हाट्सएप्प के माध्यम से फैलाई जा रही है। जिसे जिला महिला पुलिस सिवनी के नाम से सोशल मीडिया फ़ेसबुक व्हाट्सएप में आसामाजिक तत्वों द्वारा शेयर किया जा रहा है। जो कि पूर्णतः असत्य हैं। 27/05/2022 तिथि की जिस घटना का दुष्प्रचार एवं अफवाह फैलाई जा रही है। उस दिन महाविद्यालय में परीक्षा संचालित की जा रही थी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद चौरसिया ने प्रेस नोट जारी करते हुए उक्त घटना का खंडन किया है साथ ही प्राचार्य द्वारा इस संबंध की शिकायत उच्चधिकारियों को कर दी गई है ओर जो व्यक्ति कॉलेज को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक एवं सायबर सेल को शिकायत दे दी गई है। डॉ चौरसिया ने आगे बताया कि 27 मई के दिन महाविद्यालय में दोनों पालियों (प्रातः एवं शाम) में परीक्षा संचालित हो रही थी जो सुरक्षित और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संचालित की जा रही है। सम्पूर्ण महाविद्यालय CCTV की निगरानी में है। हालांकि इस घटना के संदर्भ में पुलिस विभाग को शिकायत की जा चुकी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.