Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 13, 2022

फ्लैगशिप योजनाओं का मैदानी हालात जानने कलेक्टर ने 3 विधानसभा के आधा दर्जन गांवों का किया आकस्मिक निरीक्षण

वर्षो से लंबित अति विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जनजाति के 9 लोगो को जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर ने अपने हाथों से किया वितरण,प्रमाण पत्र मिलते ही आवेदकों के चेहरे में छाई खुशी


जल्द ही मिलेगा ढेंकी का चांवल, गौठानो में लगाया जा रहा है ढेंकी का यूनिट,धरोहरों को संजोने में मिलेगा मदद,महिलाओं की आमदनी में भी होगी वृद्धि

मोहम्मद अज़हर हन्फी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,(13 मई 2022):- कलेक्टर डोमन सिंह ने फ्लैगशिप योजनाओं का मैदानी हालात जानने जिले के 3 विधानसभा के आधा दर्जन गांव में आकस्मिक रूप से पहुँचकर विभिन्न विभागीय कार्यो का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान भाटापारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम निपानिया,ग्राम पंचायत किरवई, कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरीकला,ब्लदाकछार एवं बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम बार मे पहुँचकर वहां संचालित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना,ग्राम सुराजी,गौधन न्याय योजना,मुख्यमंत्री सुपोषण योजना,राजीव गांधी किसान न्याय योजना,जल जीवन मिशन, राशन दुकान,समाजिक भवन,पंचायत भवन,स्कूल स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधा, गौठान में संचालित हो रहे विभिन्न आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं की जमीनी स्तर में क्रियान्वयन सम्बंधित जानकारी हासिल किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में अपने आवेदन एवं समस्याओं के बारे में जानकारी कलेक्टर को दिए जिस पर कलेक्टर डोमन सिंह ने आवेदनों को शीघ्र ही निराकरण करनें का आश्वासन  दिए है। इस मौके पर कसडोल अंतर्गत ग्राम ब्लदाकछार में वर्षो से लंबित अति विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जनजाति के 9 लोगो को जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। कलेक्टर ने अपने हाथों से उन्हें मौके पर ही प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र मिलते ही आवेदकों के चेहरे में मुस्कान छा गयी। प्रमाण पत्र मिलने पर आवेदक कृष्णा पिता चमरू कमार ने बताया कि कई सालों से हम लोगों का जाति प्रमाण पत्र नही बन रहा था। पर कलेक्टर ने हमारा जाति प्रमाण पत्र बना कर हम लोगों के वर्षों के सपनों को पूरा किया। उपस्थित कमार जाति के लोगों ने ताली बजाकर कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापन दिया। कलेक्टर ने बताया कि बचे हुए लोगों का भी शीघ्र ही प्रमाण पत्र समय सीमा के भीतर जारी किया जाएगा। गौरतलब है 20 दिनों पूर्व ग्राम ब्लदाकछार में गौठान निरीक्षण के दौरान कमार जनजाति के महिलाओं ने जाति प्रमाण पत्र नही बनने की गम्भीर शिकायत कलेक्टर से की थी। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम कसडोल को विशेष शिविर लगाकर ऐसे लोगो को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत जारी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। इसके साथ ही बंसोड़ परिवारों को रियायत दरों में बांस उपलब्ध करानें हेतु हितग्राही पुस्तिका का भी वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने इस मौके पर गाँव के सरपंच,पंच,वरिष्ठ नागरिकों सहित महिला स्व सहायता के सदस्यों से मुलाकात कर गांव में चल रहे योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होंने विशेष कर गौधन न्याय योजना में भुगतान सम्बंधित समस्याओं के बारे में पूछा।


ढेंकी का चांवल

ग्राम देवरीकला के गौठान में ढेंकी का यूनिट लगाया जा रहा है। जिसका चांवल जल्द ही सी मार्ट में बिकने के लिए उपलब्ध होगा। इसकी प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। ढेंकी के साथ हाथ वाले जांता भी लगाने की योजना है। गौरतलब है कि ढेंकी छत्तीसगढ़ की अपनी एक पहचान है। इस यूनिट के लगने से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने मे मदद मिलेगा। साथ ही इससे महिलाओं की आमदनी में वृद्धि एवं रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें। इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, डीएफओ के आर बढ़ई सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी गण उपस्थित थे।


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad