Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 17, 2022

केवलारी : कार ने दो बाइक को मारी टक्कर, 4 गंभीर

 


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 May 16, 2022 

सिवनी। केवलारी के समीपस्थ गांव मुनगापार पुलिया के पास बीती रात लगभग 8.30 बजे विवाह समारोह में शामिल होने बाइक से भोमा जा रहे लोगों की सिवनी की आेर से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक में सवार पांच युवक घायल हो गए।इसमें गंभीर चोट आने पर चार लोगों को जिला अस्पताल के बाद नागपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 15 मई की रात लगभग 8.30 बजे बाइक क्रमांक 20 एमआर 6334 में सवार बोथिया गांव के सोमेश धुर्वे, संदीप मर्सकोले, आशीष कहार व बिना नंबर की नई बाइक में सवार सुभाष कहार, गणेश सैयाम विवाह समारोह में शामिल होने भोमा जा रहे थे। इसी दौरान केवलारी से सिवनी रोड पर मुनगापार के पास सिवनी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 04 टीबी 0699 के चालक के द्वारा कार को तेज गति से अनियंत्रित होकर चलाते हुए सामने से आ रही दोनों बाइक को मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार बिजली पोल से जा टकराई। वहीं कार के नीचे फसी बाइक भी घिसटते हुए बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सोमेश धुर्वे, संदीप मर्सकोले, गणेश सैयाम व आशीष कहार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे हंड्रेड डायल वाहन से घायलों को सिविल अस्पताल लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी पर उपनिरीक्षक डीएस अड़मे अपने स्टाफ के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर मौका का मुआवना कर घायलों के परिवार जनों को सूचना देकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मौके से कार चालक और कार मे सवार महिला व पुरुषों के भी चोटिल होने की बात सामने आई है, लेकिन वे लोग कहां पर है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad