सिमगा विकासखण्ड ग्राम पंचायत खिलोरा दोषी सरपंच पर धारा 40 में कार्रवाई कराने एसडीएम को शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
जो भी जनता के पैसे का दुरपयोग करेगा शिवसेना का खुला विरोध होगा : ईश्वर प्रसाद
सिमगा ब्लाक के ग्राम खिलोरा में पंचों व ग्रामीणों ने सरपंच देवनारायण साहू के मनमानी से तंग आकर चौदहवें व पंद्रहवें वित्त की जानकारी आरटीआई के तहत चाही जिसके अधिकारी द्वारा जांच में 934265 रुपए की गड़बड़ी पाई गई।
तभी पंचों व ग्रामीणों ने धारा 40 पर कार्रवाई के लिए 23 फरवरी को एसडीएम को ज्ञापन दिये। पंच जयनारायण घृतलहरे ने बताया कि अबतक पेशी पर पेशी से परेशान होकर हमने शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु के पास बलौदाबाजार जाकर सहयोग मांगे हैं। शिवसेना जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने कहा कि जहां जनता के पैसे का दुरपयोग होगा वहां हमारा खुला विरोध रहेगा ऐसे ही खिलोरा पंचायत में सरपंच द्वारा किया गया जिसको लेकर एसडीएम को हमने आज ज्ञापन देकर जल्दी कार्यवाही करने कहा लेट लतीफी होने पर ग्रामीणों के साथ उग्र प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। वहीं ज्ञापन सौंपने जिला सचिव के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य रामप्यारी निषाद , भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सीमा देवांगन , ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल , चौरेंगा ग्रामाध्यक्ष राजु मानिकपुरी , पंच जयनारायण घृतलहरे , भागवत साहू, रामु साहू , पुनित सतनामी , नंद साहू, प्रेमलाल , इंदल यदु, मन्ने गेंडरे , मुलचंद टंडन, बड़कू, ऐनु आदि उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज् इण्डिया से प्रकाश पाल की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.