मरवाही:—जनसमस्या निवारण शिविर लोहारी में 49 आवेदनों का निराकरण।
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम / जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत लोहारी में आयोजित प्रशासन आपके द्वार जनसमस्या निवारण शिविर में आज प्राप्त 132 आवेदनों में से 49 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा यथाशीघ्र किया जाएगा। निराकृत ओवदनों में पंचायत विभाग से संबंधित 25, ऊर्जा (विद्युत) विभाग से संबंधित से 8, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित 6, शिक्षा विभाग से संबंधित 4, पशुधन एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित दो-दो और स्वास्थ्य एवं जल संसाधन विभाग से संबंधित एक-एक आवेदन शामिल है। शिविर स्थल पर शिविर प्रभारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मरवाही डॉ राहुल गौतम के द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जनसंवाद शिविर के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं जन शिकायतो का निराकरण हमारी पहली जिम्मेदारी है, इस मौके पर मरवाही सीईओ डॉ राहुल गौतम,बीईओ मरवाही केआर दयाल,एबीओ दिलीप पटेल, बीएमओ डॉ हर्षवर्धन मेहर, जनपद पंचायत मरवाही के लिपिक अनीस राय सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.