खिलोरा सरपंच देवनारायण साहू के द्वारा 934265 रुपए की गफलती से ग्रामीण खासे आक्रोश
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
सरपंच देवनारायण साहू के खिलाफ धारा 40 कार्रवाई के लेट होने पर शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु से मांगे ग्रामीणों ने सहयोग
सिमगा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खिलोरा जहां के सरपंच देवनारायण साहू के द्वारा 14 वे व 15 वित्त के राशि का खुला दुर्पयोग करते हुए अधिकारी द्वारा जांच के दौरान 934265 रुपए गबन पाया गया। जिसपर भ्रष्टाचार को लेकर पंच व ग्रामीणों ने धारा 40 के तहत कार्रवाई के लिए 23 फरवरी को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिये। कार्यालय में केवल पेशी पर पेशी से परेशान होकर पंचों व ग्रामीणों ने शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु के लवन रोड स्थित कार्यालय में पहुंचकर सहयोग मांगे जिसपर यदु ने सहयोग देने की बात कही। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के साथ जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद , बलौदाबाजार ब्लाक अध्यक्ष विशाल महिलांगे, पंच जयनारायण घृतलहरे , भागवत साहू , रामु साहू , इंदल यदु , नंद साहू, आदि उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.