Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 28, 2022

खैरागढ़. शहर के बस स्टैंड परिसर में सहकारी बैंक के टोकन केंद्र खोले जाने से हो रही दिक्कतों और परेशानियों को लेकर बस स्टैंड व्यवसायियों और बस कर्मचारियों ने अब मोर्चा खोल दिया है।


खैरागढ़. शहर के बस स्टैंड परिसर में सहकारी बैंक के टोकन केंद्र खोले जाने से हो रही दिक्कतों और परेशानियों को लेकर बस स्टैंड व्यवसायियों और बस कर्मचारियों ने अब मोर्चा खोल दिया है। टोकन सेंटर बने प्रतीक्षालय में उमड़ रही किसानों की भीड़ से प्रतीक्षालय की व्यवस्था बूरी तरह प्रभावित हो रही है तो दूसरी ओर बस स्टैंड में किसानों के वाहनों से लग रहे जाम से बसों की आवाजाही रोजाना फंस रही है। टाेंकन सेंटर बनाए जाने के बाद जिला सहकारी बैंक प्रबंधन के तानाशाही रवैये से परेशान नया बस स्टैंड के व्यवसायियों व बस कर्मचारियों ने एसडीएम टंकेश्वर साहू और नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर बस स्टैंड के टोकन कॉउंटर को हटाने की मांग की है।


ज्ञापन सौंपने वालो में मंजीत सिंह, सुजीत सारथी, अनिल श्रीवास्तव, रवि मेश्राम, महेश यदु, ऋषि सिंह, सोमनाथ, दीपक यादव, घनश्याम सिंह, निखिल वर्मा, होरी पटेल अजय देवांगन,  आदि ने बताया कि नया बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में जिला सहकारी बैंक का टोकन काउंटर खोला गया है। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण धान का बोनस एवं अन्य राशि के लिए टोकन लेने पहुंचते हैं और दो पहिया वाहनों की पार्किंग कर देते हैं। इसकी वजह स्टैंड से बसों की पार्किंग प्रभावित हो रही है। बसों को साईड करते समय दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। यात्री प्रतीक्षालय में सहकारी बैंक का टोकन काउंटर बंद कर उसका अन्यत्र व्यवस्थापन किया जाना चाहिए। यात्री प्रतीक्षालय उपयोग केवल यात्री सुविधाओं के लिए किए जाने की मांग बस स्टैंड वासियों ने की। ज्ञापन में बताया कि इस भीषण गर्मी में यात्रियों को बैठने की जगह तक नहीं मिलती है। खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती है। प्रबंधन मामले में पल्ला झाड़ रहा

बस कर्मचारियों ने बताया कि कोरोनाकाल लगभग खत्म हो चुका है। इसलिए बैंक प्रबंधन को प्रतीक्षालय में टोकन सेंटर को बद करना चाहिए और बाकी व्यवस्था समितियों के साथ बैंक परिसर में बनाना चाहिए, लेकिन बैंक प्रबंधन इस मामले में पल्ला झाड़ कर बैठा है। कर्मचारियों सहित व्यवसायियों ने कहा कि बस स्टैंड में लग रही भीड़ से यहां बसों के संचालन की व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। यात्रियों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों को स्टैंड की बजाय सड़कों पर खड़ा करना पड़ रहा है। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ने का खतरा मंडरा रहा है। अब चूंकि कोराना काल खत्म हो गया है। ऐसे में इस टोकन कॉउंटर की आवश्यकता नहीं है।


एसडीएम ने दिए निर्देश

ज्ञापन के बाद नगरपालिका के पत्र को बैंक प्रबंधन द्वारा उल्टे हाथ लौटानें की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम टंकेश्वर साहू ने सहकारी बैंक प्रबंधन को मौखिक आदेश जारी करतें बस स्टैंड प्रतीक्षालय से बैंक का अस्थाई काऊंटर हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम टंकेश्वर साहू ने बताया कि बैंक प्रबंधन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देतें यात्रियों की परेशानियों को देखते काऊंटर हटाने कहा गया है।


कोरोना काल के दौरान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए सहकारी बैंक में बोनस, न्याय योजना, केसीसी सहित समर्थन मूल्य राशि लेने वाले किसानों के भीड़ को कम करने बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में टोकन काउंटर खोला गया था। जिससे सहकारी बैंक में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। दो साल से बस स्टैंड अस्थाई सहकारी बैंक बन गया है। यहां फिलहाल न्याय योजना की पहली किश्त का भुगतान सहित केसीसी के लिए समितिवार बड़ी संख्या में किसान खेती किसानी शुरू करने अपना टोकन लेने पहुंच रहे है। ऐसे में यहां बसों सहित यात्रियों की व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है।


भेजा गया खाली करने पत्र, बैंक ने किया इंकार


पालिका प्रशासन को ज्ञापन के बाद पालिका सीएमओ सुरज सिदार ने त्वरित कार्रवाई करते जिला सहकारी बैंक प्रबंधन को बस संचालको और यात्रियों को हो रही परेशानी के चलते बस स्टैंड के प्रतिक्षालय को तत्काल खाली करने का पत्र लिखा, लेकिन बताया गया कि सहकारी बैंक प्रबंधक ने पत्र को उल्टे हाथ लौटाते कह दिया कि प्रतीक्षालय की व्यवस्था बैंक के लिए एसडीएम और तहसीलदार द्वारा की गई थी। उनके आदेश के बाद ही बैंक प्रबंधन किसी प्रकार का निर्णय लेगा। अब मामले मे लोगो की आस एसडीएम द्वारा कार्रवाई किए जाने को लेकर है।

*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad