Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 26, 2022

भीषण हादसा : नगझर बायपास में खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक कंडेक्टर की मौत।

 भीषण हादसा : नगझर बायपास में खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक कंडेक्टर की मौत।


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

May 25, 2022

सिवनी। जिला मुख्यालय से लगे हुए नगझर बायपास के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से जबलपुर रोड़ पर नगझर बाईपास के समीप खड़े ट्रक से एक अन्य तेज गति से आते हुए ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंडेक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि कंडेक्टर सोया हुआ था और टक्कर के कारण उसे संभलने का मौका नही मिल पाया और उसका सर टकरा गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। जिसके बाद 100 डायल एवं 108 वाहन मोके पर पहुंच गया। और लोगो की मदद से मृतक एवं घायल को जिला चिकित्सालय सिवनी लाया गया। जहाँ घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी। और पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना में ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह ट्रक जबलपुर से नागपुर जा रहा था। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक व घायल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच भी की जा रही है। एवं घटना के संबंध में मोके में उपस्थित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad