*ग्राम पंचायत सरमा में लगाया गया संगवारी पुलिस चलित थाना*
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :- दिनांक 30 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत सरमा, में लगाया गया जिसमें गांव के आम जनता महिला पुरुष करीबन 25_30 की संख्या में उपस्थित आए
जिनको किसी प्रकार की।समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा प्रमुख रूप से तनेरा से कोरबी तक की निर्माणाधीन रोड के समय पर नहीं बन पाने के कारण आम लोगों में ठेकेदार के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त होना बताएं तथा मां जून के प्रथम सप्ताह में वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में आश्वासन देकर उग्र आंदोलन करने की बात भी उनके द्वारा कही गई जिन्हें शांतिपूर्वक बैठकर रोड की समस्या का समाधान कराने की समझाइश दी गई। उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध एवं घटना के संबंध में विस्तार से समझाइश, सुझाव दिया गया। चलित थाना खैरीयत रहा ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.