मुरैना जिले मे हुई आप पार्टी की मीटिंग, लोगो ने बड़ चढ़ कर आप की सदस्यता ली।
आज मुरैना जिला कार्यालय पर प्रदेश संगठन सचिव का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें आज कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी तीनों ही पार्टी के पदाधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल के ईमानदार राजनीत के मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।हेमराज राठौर अंबाह ने बताया कि जिसमे एक सैकड़ा लोगो ने भाग लिए और सदस्यता ज्वाइन की तथा साथ ही बहुत से अन्य साथी जो पहली बार राजनीति में आये थे, उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। कार्यकर्ताओं में आज जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिलाध्यक्ष विजय राजे परमार जी, प्रदेश संगठन सचिव कर्नल उमेश वर्मा जी , उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण कुशवाह जी, एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा जी ने अपने अपने विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। हमारे पुराने साथी हेमंत सारवान भी पुनः पार्टी में शामिल हुए। इस आयोजन की सफलता में जिला सचिव श्रीकृष्ण कुशवाह जी एवं सुमावली विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र निगम जी,गोपाल सिंघल, हेमराज राठौर वरिष्ठ समाजसेवी अंबाह की विशेष भूमिका रही है। आप सभी को एक नयी जिम्मेदारी उठानी है। कि अगली बार हमारी संख्या आज की संख्या से कम से कम 20% बढे। मुझे उम्मीद है कि आपके सहयोग से हम इसे पूरा करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.