छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव
सी एन आई न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -आज 27 मई से 2 जून 2022 तक प्रभात टाकीज रायपुर में छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जा रहा है, प्रतिदिन 4 शो के माध्यम से 7 दिनों में 28 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आज प्रथम दिन,, जोहार छत्तीसगढ़,, फिल्म प्रदर्शन के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ के प्रोड्यूसर एवं हीरो राज साहू ने समस्त छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमी दर्शकों से निःशुल्क फिल्मों का आनंद लेने हेतु कहा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के विकास का जो सपना हम लोगों ने देखा है वो अवश्य पूरा होगा।
आज दर्शकों ने पूरे जोश के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.