Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 30, 2022

स्वच्छता शुल्क को संपत्ति कर में जोड़ कर लेना गलत है- हितानंद

 स्वच्छता शुल्क को संपत्ति कर में जोड़ कर लेना गलत है- हितानंद 


 सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :- कोरबा की जनता यूजर चार्जेस (स्वच्छता शुल्क) को लेकर काफी परेशान है। क्योंकि नगर निगम द्वारा संपत्ति कर में यूजर चार्जेस (स्वच्छता शुल्क) को जोड़कर लिया जा रहा है।नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने यूजर चार्जेस (स्वच्छता शुल्क) को लेकर आयुक्त महोदय, जिलाधीश महोदय एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा कि "नगर पालिक निगम क्षेत्र की जनता संपत्ति कर पटाने में असमर्थता महसूस कर रही हैं। कारण यह है कि निगम द्वारा यूजर चार्जेस (स्वच्छता शुल्क) को संपत्ति कर के साथ जोड़ कर लिया जा रहा है। यूजर चार्ज एक ऐसा कॉलम बन गया है जो संपत्ति कर में अनिवार्य रूप से अपने आप जुड़ रहा है। चाहे किसी परिवार ने, किसी प्रतिष्ठान ने उस सेवा का लाभ लिया हो या ना लिया हो। ऐसी ही कई विसंगतियां यूजर चार्ज के विषय में आ रही है। यूजर चार्ज की राशि संपत्ति कर में जुड़ने से संपत्ति कर की राशि अत्यधिक हो जाती है। जिसके चलते आम जनता संपत्ति कर समय पर अदा नहीं कर पा रही है एवं संपत्ति कर में मिलने वाली छूट का लाभ भी नहीं ले पा रही है। छत्तीसगढ़ के अन्य नगर निगम में इस प्रकार की विसंगतियां नहीं है। यूजर चार्जेस को संपत्ति कर के साथ नहीं जोड़ा जाता। निवेदन है कि संपत्ति कर एवं यूजर चार्जेज को अलग-अलग लिया जाए। संपत्ति कर में यूजर् चार्जेस ना जोड़ा जाए।


               कोरोना काल के समय में लोगों का रोजगार जाता रहा, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, लोगों का बाहर निकलना बंद रहा। ऐसे समय में कोई कचरा लेने नहीं आया, जनता को इस सेवा का लाभ नहीं मिला। फिर भी संपत्ति कर में एक साथ सारा का सारा यूजर चार्जेस जुड़कर आया। इतनी मात्रा में राशि का भुगतान कैसे संभव है। कोरोना काल के समय के यूजर चार्जेस को संपत्ति कर में जोड़ना एवं उसे लेना जनता को प्रताड़ित करने जैसा है।

उन्होंने निवेदन किया कि पूर्व के समय का यूजर चार्जेस माफ किया जाए एवं संपत्ति कर में यूजर चार्जेस जोड़कर न दिया जाए। दोनों को अलग-अलग किया जाए। जिससे जनता को अपना संपत्ति कर पटाने में असुविधा ना हो।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad