छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि-शमसुल आलम
सपनों के सौदागर थे अजीत जोगी जी-उदित हरिहरनो!
राजनांदगांव :- प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के संस्थापक ,बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व.श्री अजीत जोगी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जकाँछ शहर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम व जोगी छात्र संगठन अध्यक्ष उदित हरिहरनो ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्री जोगी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी विचारधारा पर चलते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में अपना दायित्व निर्वहन करने का संकल्प लिया व जोगी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने कहा कि स्व.अजीत जोगी जी ही छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे जिन्होंने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ जैसे नए प्रदेश की मजबूत नीव रखी व पूरे देश मे पहले मुख्यमंत्री बने जिन्होंने किसानों का धान खरीदा और उन्हें उसका उचित मूल्य दिया,हर गरीब पिछडो की लड़ाई में सबसे अव्वल अजीत जोगी ही थे ,और जल जंगल व जमीन की लड़ाई भी वे अपनी विपरीत परिस्थितियों में भी लड़े व अंतिम सांस तक छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते रहे । छात्र संगठन अध्यक्ष उदित हरिहरनो ने कहा स्व जोगी जी सपनो के सौदागर थे, एक गरीब घर का बच्चा ऊंची उपलब्धियों को अपने दृढ़ निश्चय व कठोर परिश्रम से कैसे प्राप्त करता है उन्होंने पूरे देश को दिखा दिया। स्व अजीत जोगी जी ने मुख्य पदों ,इंजीनियर ,प्रवक्ता ,विधायक सांसद, राज्य सभा सदस्य,लोकसभा सदस्य व मुख्यमंत्री जैसे ऊंचे पदों को प्राप्त कर देश की सेवा की ऐसे वीर सपूत को पूरा प्रदेश युगों युगों तक याद करता रहेगा!
CNi news के लिए ब्युरो रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.