सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अन्तर्गत आज पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्र.22 एवं रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न
बारिश के पूर्व ही जलभराव की समस्याओं को दूर करने की मुहिम - विकास उपाध्याय
35.00 लाख से डूमर तालाब उद्यान का पुनर्विकास व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन
42.00 लाख से वार्ड क्र.20 स्थित कोटा कॉलोनी उद्यान का पुनर्विकास व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन
रायपुर, दिनांक 30.05.2022। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा आज सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अन्तर्गत पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्र.22 एवं रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 के विभिन्न स्थानों में रोड, नाली, भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। वहीं आज सोनिया गांधी यात्रा अभियान अन्तर्गत विधायक विकास उपाध्याय ने सैंकड़ों संख्या में उपस्थित आम जन-मानस से चर्चा भी की, उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं का निवारण करना मेरा पहला कर्तव्य है।
विकास उपाध्याय ने आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत-
1. वार्ड क्र.22 के कंचनगंगा कॉलोनी फेस-2 में जर्जर हो चुकी नालियों के संधारण कार्य हेतु 10.00 लाख,
2. डूमर तालाब मथुरा नगर में राधाकृष्ण मंदिर के पास रंगमंच निर्माण हेतु 3.50 लाख,
3. आमानाका (कुकुरबेड़ा) सरकारी स्कूल के पास रंगमंच निर्माण हेतु 5.00 लाख,
4. डूमर तालाब महोबा बाजार में राधाकृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख,
5. डूमर तालाब साहू समाज कार्यालय के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख,
6. कुकुरबेड़ा पं. रविशंकर शुक्ल नगर स्थित गुरुनानक भवन में अतिरिक्त निर्माण हेतु 2.00 लाख,
7. डूमर तालाब में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख,
8. बंजारी नगर यूनिवर्सिटी छोटा गेट नाला के बाजू में निर्मित भवन के अतिरिक्त कार्य हेतु 2.60 लाख
9. डूमर तालाब उद्यान का पुनर्विकास व सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 35.00 लाख और
10. वार्ड क्र.20 के छोटा भवानी नगर में रोड निर्माण कार्य हेतु 10.00 लाख,
11. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं टीचर्स कॉलोनी में रोड व नाली निर्माण हेतु 20.00 लाख,
12. छोटा भवानी नगर हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10.00 लाख,
13. साँई नाथ कॉलोनी में रोड व नाली निर्माण हेतु 20.00 लाख,
14. गायत्री मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख एवं
15. कोटा कॉलोनी उद्यान का पुनर्विकास व सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 42.00 लाख इत्यादि का आज काफी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच करोड़ों रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। विकास उपाध्याय ने कहा, सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अभियान अन्तर्गत लोगों की समस्याओं का निवारण कार्य संपन्न हो रहा है एवं लोगों में एक अलौकिक उत्साह, उमंग देखी जा रही है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.