Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 17, 2022

शिक्षक बिदाई समारोह

 


शिक्षक बिदाई समारोह                              

शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव, ग्राम पंचायत जोंधरा मकार्यरत श्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर प्रधान पाठक के सेवानिवृत होने पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति मोहगाँव एवं समस्त ग्रामवासी मोहगांव के द्वारा विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्री भुवन लाल मंडावी की अध्यक्षता व श्री कौशल कुमार साहू प्राचार्य ,श्री नामदेव साहू प्रधान पाठक, श्री गोपाल सिंह कोसमा प्रधान पाठक एवं श्री सुरेंद्र कुमार मेश्राम सरपंच ग्राम पंचायत जोंधरा विशेष अतिथि के पद पर आसीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजन वंदन से किया गया। शाला के  छात्र -छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में शाला के सहायक शिक्षक तामेश्वर कुमार साहू के द्वारा श्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर प्रधान पाठक के जीवन परिचय को संक्षिप्त में बताया गया एवं उनके सरल,  मित्रवत व्यवहार,  कर्तव्यनिष्ठ, समय के पालन करने , बड़े ही मृदुभाषी होने के बारे में बताया गया।

                   प्राचार्य महोदय श्री के .के .साहू के उद्बोधन में बताया गया की प्रधान पाठक बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे साथ ही साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे वे छात्र -छात्राओं के अतिप्रिय थे।शाला के बच्चों, पालकगण,शिक्षक -शिक्षिकाओं के विदाई के समय आंखें नम हो गई थी। उन्हें पूरे सम्मान के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ धूमधाम से उन्हें विदाई दी गई ,उन्हें उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ व दीर्घायु होने की शुभकामनाओं के साथ सादर विदाई दी।

विदाई समारोह में ग्राम के प्रमुख ग्राम पटेल श्री भुवन लाल मंडावी ,श्री लाल सिंह नेताम ,श्री अशोक कुमार नेताम ,रकबर ,मोजीराम ,सुखराम रावटे ,श्रीमती राधामणि भारद्वाज, दुलेश्वरी कोसमा , तुलास बाई नायक , खोरबहरीन,चंद्रिका, रंजीत,पुनीत यादव मिलाप कोर्राम ,फिरतीन मंडावी, लक्ष्मी कोर्राम व शिक्षकगण श्री देशन लाल पटेल, खोरबाहरा राम साहू, हरिराम साहू, जगरामसिंह देवांगन ,बसंत कुमार दास वैष्णव, देवानंदन साहू ,सुखराम साहू, मनखुशी साहू, प्रेमू पिस्दा,शिव पिस्दा, विजय यादव आदि उपस्थित थे।

सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad