Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 14, 2022

खैरागढ़. भीषण गर्मी में शाला सुरक्षा प्रशिक्षण को स्थगित करनें सहायक शिक्षक फेडरेशन ने बीईओ को ज्ञापन सौंप कर प्रशिक्षण को गर्मी को देखते स्थगित करने की मांग की है।

 खैरागढ़. भीषण गर्मी में शाला सुरक्षा प्रशिक्षण को स्थगित करनें सहायक शिक्षक फेडरेशन ने बीईओ को ज्ञापन सौंप कर प्रशिक्षण को गर्मी को देखते स्थगित करने की मांग की है।


फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष राम साहू के नेतृत्व में बीईओ महेश भुआर्य सहित डाइट प्राचार्य तारिणी सिंह को सौंपे ज्ञापन में फेडरेशन ने कहा कि आगामी 17 मई से शाला सूरक्षा सहित व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक के सभी संकुलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन करनें आदेश जारी किया गया है। इस माह पड़ रही भीषण गर्मी और प्रशिक्षण होने वाले संकुल स्तर के स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बेहाल होना पडे़गा।


संकुल स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में स्कूलों के सभी शिक्षकों को उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए है। प्रशिक्षण सुबह साढे़ 9 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाना है। गर्मी को देखते प्रशिक्षण शिक्षकों के साथ प्रशिक्षण देने वालों के लिए भी नई परेशानी खड़ा करेगा।


फेडरेशन सदस्यों ने उक्त प्रशिक्षण को गर्मी के चलते फिलहाल स्थगित कर मौसम अनुकुल होने के साथ साथ शिक्षा सत्र में स्कूल खुलने के पहले आयोजित करनें की मांग की है।


सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष राम साहू ने बताया कि सरकार ने भीषण गर्मी के चलते ही इस सत्र में समय पूर्व स्कूलों को बंद करनें के आदेश जारी किए है। लेकिन बिना व्यवस्था भीषण गर्मी में प्रशिक्षण का आयोजन कर शिक्षकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। किसी भी संकुल में गर्मी से राहत के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पंखे भी पर्याप्त नही है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इसकी जवाबदारी किसकी होगी। साहू ने अधिकारियों से प्रशिक्षण का आयोजन 15 जून के बाद किए जाने की मांग करतें बताया कि इसी संबंध में जिलें के अन्य ब्लॉको में आयोजित प्रशिक्षण को संबंधित ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों ने गर्मी के चलते स्थगित कर दिया है।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad